Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Jama Masjid में लड़कियों की एंट्री बैन का फैसला हुआ रद्द, दिल्ली के LG के दखल के बाद वापस लिया गया फैसला


Delhi Jama Masjid Girls Entry Ban: दिल्ली की जामा मस्जिद में लड़कियों के एंट्री पर रोक लेकर एलजी वीके सक्सेना ने जामा मस्जिद के शाही इमाम से बात की है राज निवास के सूत्रों के मुताबिक दिल्ली के एलजी ने जामा मस्जिद के शाही इमाम बुखारी से जामा मस्जिद में महिलाओं के प्रवेश को प्रतिबंधित करने वाले आदेश को रद्द करने का अनुरोध किया इमाम बुखारी ने अपने आदेश को रद्द करने पर सहमति जताई हालांकि उन्होंने शर्त रखी कि मस्जिद में आने वाले लोग यहां की पवित्रता बनाए रखें।


एलजी वीके सक्सेना और शाही इमाम बुखारी के बीच बातचीत के बाद जामा मस्जिद प्रशासन ने महिलाओं के प्रवेश पर पाबंदी वाले आदेश को वापस ले लिया है जामा मस्जिद में महिलाओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का नोटिस मस्जिद के गेट नंबर 3 से हटा दिया गया है साहिब ने जानकारी देते हुए इस बात पर जोर दिया कि मस्जिद की शुचिता बनी रहे।


लड़कियों की एंट्री को किया था बैन
इससे पहले जामा मस्जिद के प्रशासन ने मुख्य द्वारों पर नोटिस लगाकर मंदिर में लड़कियों की अकेली आ ग्रुप में आने पर रोक लगा दी थी इस फैसले की आलोचना के बाद सही में आपने कहा था कि नमाज पढ़ने वाली लड़कियों के लिए या आदेश नहीं है शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी के अनुसार मस्जिद परिसर में कुछ घटनाएं सामने आने के बाद ही फैसला लिया गया।


मस्जिद इबादत की जगह है
जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने कहा कि, जामा मस्जिद इबादत की जगह है ,और इसके लिए लोगों का स्वागत है। लेकिन कुछ लड़कियां अकेले आ रही हैं और अपने दोस्तों का इंतजार कर रही है। यह जगह इस काम के लिए नहीं है।इस पर पाबंदी है । शाही इमाम ने कहा था कि, ऐसी कोई भी जगह चाहे मस्जिद हो, मंदिर हो, या गुरुद्वारा हो यह इबादत की जगह है। इस काम के लिए आने पर कोई पाबंदी नहीं है। आज ही 20-25 लड़की आएगी और उन्हें दाखिले की ज्यादा दी गई।


दिल्ली महिला आयोग ने भेजा था नोटिस
इस मामले पर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने संज्ञान लेते हुए जामा मस्जिद के शाही इमाम को नोटिस जारी किया था। स्वाति मालीवाल ने कहा कि, यह बहुत ही शर्मनाक और गैर संवैधानिक हरकत है। इन्हें क्या लगता है, यह भारत नहीं इरान है कि इनका जब मन करेगा महिलाओं से यह भेदभाव करेंगे और इन्हें कोई कुछ नहीं कहेगा ।जितना हक एक पुरुष का इबादत करने का है। उतना ही एक महिला का भी है। दिल्ली महिला आयोग ने शाही इमाम को नोटिस जारी किया है हम चाहते हैं कि यह गैर संवैधानिक हरकत तुरंत खत्म हो।

Sumit Jha
Sumit Jha
Sumit Jha is full time content writer in DK News India, He give his thoughts on politics, viral news, business news and many more topics

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles