Xi Jinping Third President: लगातार तीसरी बार चीन के राष्ट्रपति बनने जा रहे हैं शी जिनपिंग (Xi Jinping)। नेशनल पीपल्स कांग्रेस की 14वीं बैठक में शी जिनपिंग के तीसरी बार राष्ट्रपति बनने पर मुहर लग गई है। जिससे उनकी ताकत और ज्यादा बढ़ जाएगी। शुक्रवार (10 मार्च) को उन्हें राष्ट्रपति के रूप में तीसरा कार्यकाल दिया गया। जारी बैठक में जिनपिंग ने चीनी सरकार और अर्थव्यवस्था पर पकड़ और मजबूत की है।
दरअसल, चीन की संसद नेशनल पीपल्स कांग्रेस ने रविवार 5 मार्च को अपनी सालाना बैठक की शुरुआत कर दी थी। यह बैठक हफ्ते भर से जारी है। इसमें 69 वर्षीय शी जिनपिंग को कुछ चुनौतियों का भी सामना करना पड़ा। उनकी जीरो कोविड नीति को लेकर भी कई सवाल उठे। हालांकि उन्होंने इन सबसे पार पा लिया है। सांसदों ने इन सभी आरोपों के बजाय बीजिंग के विज्ञान मंत्रालय और तकनीकी क्षमताओं के व्यापक सुधार पर ध्यान केंद्रित किया है।
सबसे लंबे समय तक राष्ट्रपति रहने का बनाया रिकॉर्ड
रिपोर्ट के मुताबिक इस बैठक में शी जिनपिंग का कार्यकाल तीसरी बार बढ़ाया गया। जिसमें चीन में उनकी ताकत को और मजबूती मिलेगी। उनको राज्याभिषेक ने उन्हें आधुनिक चीन का सबसे लंबे समय तक राष्ट्रपति रहने का मौका दे दिया है। शी जिनपिंग चीन के सबसे लंबे समय तक राष्ट्रपति बनने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।
सेना को और मजबूत करना है लक्ष्य
उनका तीसरा कार्यकाल ऐसे समय में शुरू हो रहा है जब दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था धीमी गति से बढ़ रही है। हालांकि, इस बैठक में फैसला लिया गया कि इस साल चीन अपनी रक्षा पर साल 2023 में 18 लाख करोड़ रुपए खर्च करेगा। जो भारत के डिफेंस बजट से लगभग 3 गुना ज्यादा है। वहीं, 2023 के लिए चीन की इकोनॉमिक ग्रोथ के टारगेट को 5% रखा है।