BJP Wins Chandigarh Mayor Election: चंडीगढ़ मेयर चुनाव में INDIA को जोरदार झटका लगा है। बीजेपी ने एक बार फिर मेयर का चुनाव जीत लिया है। BJP प्रत्याशी मनोज सोनकर चंडीगढ़ के मेयर बन गए हैं।आम आदमी पार्टी और कांग्रेस प्रत्याशी को हार का सामन करना पड़ा। हालांकि, INDIA गठबंधन ने बीजेपी पर इस चुनाव में धांधली का आरोप लगाया है।
बीजेपी ऐसे जीता चुनाव
चंडीगढ़ में नगर निगम के पार्षदों की संख्या 35 है। इनमें 14 पार्षद BJP के हैं, 13 पार्षद AAP के हैं और 7 कांग्रेस के हैं।आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने यह चुनाव एक साथ लड़ा था। ऐसे में INDIA गठबंधन की जीत पक्की मानी जा रही थी क्योंकि BJP के पास मात्र 14 पार्षद और एक सांसद का वोट मिलाकर कुल 15 वोट थे जबकि कांग्रेस और AAP के INDIA गठबंधन के पास 20 पार्षद थे मगर मामला उल्टा हो गया।AAP और कांग्रेस के 8 वोट कैंसल हो गए जबकि BJP को उसके 15 वोट मिल गए तो BJP का मेयर बन गया।बीजेपी-अकाली दल के पास 16 वोट थे. कांग्रेस-आप के पास 20. कांग्रेस-आप के 8 वोट इनवैलिड करार दिए गए और बीजेपी चंडीगढ़ का मेयर चुनाव जीत गई।
भगवंत मान ने सरकार पर साधा निशाना
चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री और AAP नेता भगवंत मान ने कहा, “आज का दिन हमारे देश के लोकतंत्र में काले दिन के रूप में लिखा और याद किया जाएगा। दुर्भाग्य से, यह वही महीना है जब हम गणतंत्र दिवस मनाते हैं। आज संविधान को तार-तार किया गया। चंडीगढ़ मेयर चुनाव को जिस तरह मीडिया के सामने, कैमरे के सामने भाजपा ने लूटा लिया।उन्होंने इसके पहले मध्य प्रदेश, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र, पूर्वोत्तर राज्यों में भी ऐसा किया था। तो ये उनकी पुरानी आदत है’
भाजपा इस देश को नॉर्थ कोरिया बनाना चाहती है-राघव चड्ढा
AAP सांसद राघव चड्ढा ने कहा, “ये दिखाता है कि भाजपा इतने छोटे से मेयर चुनाव में अगर इस प्रकार की गैरकानूनी और अंसवैधानिक घटना को अंजाम दे सकती है तो आप कि लोकसभा चुनाव की हार देखते हुए ये लोग क्या करेंगे? क्या भाजपा इस देश को नॉर्थ कोरिया बनाना चाहती है जहां चुनाव ही ना हो?’वहीं उन्होंने आगे कहा कि, आज जो हमने चंडीगढ़ मेयर चुनाव के दौरान देखा वह न केवल असंवैधानिक और गैरकानूनी चीज ही नहीं थी बल्कि देशद्रोह है…चंडीगढ़ मेयर चुनाव में आज जो हमने अवैधता देखी उसे सिर्फ और सिर्फ देशद्रोह ही कहा जा सकता है।