DK News India

AAP Protes: ‘…प्रधानमंत्री को दरोगा बुलाएगा’, AAP के अनशन में संजय सिंह ने ऐसा क्यों कहा?

20240407 16255520240407 162555

AAP Worker Protest against Arvind Kejriwal Arrest: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ़्तार के ख़िलाफ़ आम आदमी पार्टी ने आज देश भर में सामूहिक उपवास का आयोजन किया। देश के सभी राज्यों के आप कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ़ प्रदर्शन किया। वहीं दिल्ली के जंतर मंतर पर भी दिल्ली के आप नेता और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। जिसमें दिल्ली के सभी MLA, MP तथा पार्षदों सहित पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता और दिल्ली की जनता ने भी रखा उपवास। वहीं सभा को संबोधित करते हुए आप सांसद संजय सिंह ने मोदी सरकार पर जोरदार निशाना साधा।

‘…प्रधानमंत्री को दरोगा बुलाएगा’- संजय सिंह
उन्होंने कहा, ‘देश के कानून में राष्ट्रपति और राज्यपाल को छोड़ कर प्रधानमंत्री को भी छूट नहीं।अगर केरल, बंगाल, तमिलनाडु या पंजाब में मुकदमा हो गया तो प्रधानमंत्री को दरोगा बुलाएगा।और थाने थाने घुमाएगा।उन्होंने आगे कहा कि,चंडीगढ़ में हमारे पक्ष में वोट पड़ रहे थे।BJP वाला पेन से हमारे वोट काट रहा था।देश के Chief Justice का धन्यवाद उन्होंने अदालत में पकड़ लिया।हर मामले में सबसे भ्रष्ट पार्टी का नाम है,बंगारू जनता पार्टी।BJP वाले गुंडों और अपराधियों की तरह दूसरी सरकारें गिराते हैं।दिल्ली में BJP की चालबाजी नहीं चलने देंगे।’


केजरीवाल नहीं देंगे इस्तीफा
उन्होंने कहा कि, ‘BJP वाले नैतिकता के आधार पर अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा मांग रहे हैं।फिर भगवंत मान का इस्तीफा मांगेंगे। और पूरा विपक्ष खत्म करके पूरे देश में बेईमानी करेंगे। पूरे देश को लूटेंगे।हम इन्हें दिल्ली लुटने नहीं देंगे। 15 साल MCD को लूटा वहां से जनता ने निकालकर कूड़ेदान में डाल दिया। अरविंद केजरीवाल जी मुख्यमंत्री थे,हैं और रहेंगे। देश का संविधान बाबा साहब ने लिखा है किसी नरेंद्र मोदी या विनय सक्सेना ने नही लिखा।अमित शाह 3 महीने जेल में और 2 साल गुजरात से बाहर रहे।5 साल तक मुकदमा चला। जब उनकी सरकार बनी तब बरी हुए।’

भगत सिंह के गांव में भगवंत मान ने किया अनशन
वहीं पंजाब के आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शहीदे आजम भगत सिंह के पैतृक गांव में सरकार के खिलाफ़ उपवास रख कर अनशन किया। वही मीडिया से बात करते हुए पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि, ‘भगत सिंह जी ने आज़ादी दिलाई,आज आज़ादी ख़तरें में है।बाबा साहेब अंबेडकर जी ने संविधान लिखा।संविधान भी खतरे में है।अगर BJP की 400 Seat आ रही है तो वो तानाशाही करके विपक्ष के नेताओं को गिरफ़्तार क्यों कर रहे हैं?’

Exit mobile version