DK News India

Ajab Gajab: ‘जो भी उससे शादी करेगी वे हमेशा खुश रहेगी’, ई-रिक्शा पर होर्डिग लगा कर दुल्हन खोज रहा है शख्स

Ajab Gajab: 'जो भी उससे शादी करेगी वे हमेशा खुश रहेगी', ई-रिक्शा पर होर्डिग लगा कर दुल्हन खोज रहा है शख्सAjab Gajab: 'जो भी उससे शादी करेगी वे हमेशा खुश रहेगी', ई-रिक्शा पर होर्डिग लगा कर दुल्हन खोज रहा है शख्स

Viral News: मध्य प्रदेश के दमोह जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है।यहां दीपेंद्र राठौर नाम का एक व्यक्ति अपनी शादी करने के लिए एक अनोखे अंदाज में युवती की तलाश कर रहा है। दीपेंद्र अपने ई-रिक्शा में एक बड़ा होर्डिग लगा कर घूम रहा है। जिसमें उसने अपना वैवाहिक परिचय और अपनी फोटो को साथ लगा रखा है। शहर में जहां भी दीपेंद्र अपना रिक्शा लेकर जा रहे हैं। लोग उनके होर्डिंग में लगे वैवाहिक परिचय को पढ़ने लगते हैं। फिलहाल इस अनोखे अंदाज़ की दीपेंद्र शहर में चर्चा का विषय बन गया है।

जो भी युवती उसकी जीवन संगिनी बनेगी वह से हमेशा खुश रखेगा

दीपेंद्र ने बताया कि उसकी उम्र 30 साल हो गई है।कोई रिश्ता नहीं आ रहा है… इसलिए वो चाहता है कि उसकी शादी हो जाए।उसने अपने फ्लेक्स में एक विशेष बात लिखी है।उसने बताया है कि, जाति और धर्म का भी कोई बंधन नहीं है। किसी भी जाति, धर्म की युवती उसके पास विवाह का प्रस्ताव लेकर आ सकती है। उसने बताया कि फिलहाल वह खुद का ई रिक्शा चलाता है। और अपने परिवार का भरण पोषण करता है।उसका कहना है कि जो भी युवती उसकी जीवन संगिनी बनेगी वह से हमेशा खुश रखेगा।

Exit mobile version