DK News India

Amrit Pal Singh New Video: अमृत पाल सिंह का नया वीडियो आया सामने, पुलिस उसकी कार को किया बरामद

IMG 20230321 183727IMG 20230321 183727


Amrit Paal Singh New Video: खालिस्तानी समर्थक सह ‘वारिस पंजाब दे’ प्रमुख अमृतपाल सिंह(Amrit Pal Singh) को पुलिस पिछले चार दिनों से खोज रही है। इसी बीच अमृतपाल सिंह का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह टोल प्लाजा पर कार की अगली सीट पर बैठा हुआ दिखाई दे रहा है। टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे में उसकी फ़ोटो कैद हो गई है।


इस बीच अमृतपाल के ब्रेजा कार में फरार होने का शक है। वो कार पुलिस ने बरामद कर ली है। शाहकोट के मनप्रीत मन्ना के घर से गाड़ी बरामद की गई है। गाड़ी से पुलिस को बंदुक कारतूस और वॉकी टॉकी  सेट भी मिला है।


18 मार्च से ही ढुंढ रही है पुलिस
अमृतपाल सिंह के खिलाफ़ शनिवार 18 मार्च को पुलिस ने कार्रवाई शुरू की थी।तब पुलिस ने उसका कई किलोमीटर तक पीछा किया, हालांकि वह भागने में सफल रहा था। अमृतपाल सिंह तब मर्सिडीज कार छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस के मुताबिक, अमृतपाल सिंह कपड़े बदल कर भागा था। पुलिस ने बदले हुलिया की तस्वीरें जारी की है।


‘वारिस दे पंजाब’ से जुड़े 120 लोगों को गिरफ्तार किया गया
पुलिस ने अभी तक अमृतपाल सिंह के संगठन ‘वारिस दे पंजाब’ से जुड़े 120 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।इसी सिलसिले में मंगलवार को पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान अदालत ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए जम कर क्लास लगाया। कहा- “80 हज़ार पुलिस के जवान क्या कर रहे हैं? अब तक अमृतपाल सिंह फरार है ये पंजाब की खुफिया एजेंसियों की नाकामी है।”

Exit mobile version