DK News India

BJP vs AAP: ‘AAP के पाप को धोते धोते यमुना भी मैली हो गई’….., बीजेपी ने सीएम केजरीवाल पर कसा तंज़

IMG 20221123 140615IMG 20221123 140615


MCD Election 2022 BJP vs AAP: दिल्ली में एमसीडी चुनाव को लेकर सियासत तेज हो गई है। आप और बीजेपी के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। बीते दिन आम आदमी पार्टी  ने बीजेपी पर कई आरोप लगाए थे। उसके जवाब में आज बीजेपी ने आम आदमी पार्टी को आड़े हाथ लिया। केंद्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा कि, आप के पाप धोते-धोते यमुना भी मैली हो गई है। वहीं सत्येंद्र जैन का जिक्र करते हुए बीजेपी ने कहा कि जेल में होने के बाद भी उन्हें मंत्री पद से नहीं हटाया गया। जेल में बलात्कारी से मसाज करवा रहे हैं वही उन्हें पैक्ड फूड की सेवा दी जा रही है।


बीजेपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। पार्टी का कहना है कि, आम आदमी पार्टी लगातार धोखा देने के काम कर रही है।जेल में होने के बाद भी सत्येंद्र जैन को पद से नहीं हटाया गया। यहां तक कि बलात्कार के केस में अंदर बंद व्यक्ति उनका नजदीकी बन गया है। ऐसे लोग राजनीति को बदनाम कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी दिल्ली की जनता को लगातार धोखा देने का काम किया है। एक्साइज घोटाला हो, क्लासरूम घोटाला हो सभी में आपका हाथ रहा है।


दिल्ली को बनाया उगाही का जरिया
नई दिल्ली की सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने सीएम केजरीवाल पर तंज करते हुए कहा कि, आप के मुखिया दिल्ली को उगाही का जरिया बना लिया है। वही दिल्ली से उगाही किए गए पैसे से देश भर में प्रचार-प्रसार में लगे हुए हैं।

मीनाक्षी लेखी ने आगे कहा कि, आम आदमी पार्टी दूसरे दलों के नेताओं को ईमानदारी का सर्टिफिकेट बांटते हुए दिखाई दे रहे थे। लेकिन उनकी सच्चाई अब जनता के सामने आ चुकी है। देश की सबसे भ्रष्ट पार्टी आम आदमी पार्टी बन चुकी है। नेताओं में संयम और शालीनता होनी चाहिए। लेकिन आम आदमी पार्टी के नेताओं में ना तो संयम है ना ही शालीनता।


आप ने बीजेपी पर लगाया था आरोप  
इससे पहले आम आदमी पार्टी के मंत्री गोपाल राय ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा था कि, भाजपा का नारा है “बदनाम किया है, बदनाम करेंगे” इसलिए हमें वोट दो। वहीं केजरीवाल का नारा है “काम किया है, काम करेंगे” इसलिए हमें वोट दो। उन्होंने कहा कि, अमित शाह जब गुजरात की जेल में बंद थे तभी स्पेशल सेल बनाई गई थी। सीबीआई के रिकॉर्ड में है कि इतिहास में ऐसा स्पेशल ट्रीटमेंट किसी को नहीं मिला। आज बीजेपी सांसद मीनाक्षी लेखी ने प्रेस कांफ्रेंस कर बिंदुवार आम आदमी पार्टी द्वारा लगाए गए तमाम आरोपों का जवाब दिया।

Exit mobile version