DK News India

Chetan Sharma Resign: स्टिंग ऑपरेशन का वीडियो सामने आने के बाद चेतन शर्मा ने BCCI के चीफ़ सेलेक्टर के पद से दिया इस्तीफ़ा

20230217 13494720230217 134947


Chetan Sharma Resign Chief Selector: बीसीसीआई के चीफ सिलेक्टर चेतन शर्मा ने पद से इस्तीफा दे दिया है हाल ही में एक न्यूज़ चैनल के  स्टिंग ऑपरेशन की वजह से विवादों में घिरे थे। चेतन ने स्टिंग में टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों का जिक्र किया था इसके साथ ही उन्होंने कई विवादित बातें भी कही थी। इसके बाद उनके पद पर संकट बना हुआ था। अब शुक्रवार को चेतन ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह को इस्तीफा सौंपा। रिपोर्ट के मुताबिक इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। यह उनका चीफ सिलेक्टर के तौर पर दूसरा कार्यकाल था।


स्टिंग ऑपरेशन में खोला था कई राज
चेतन शर्मा का हाल ही में एक न्यूज़ चैनल ने स्टिंग ऑपरेशन किया। इसमें चेतन ने टीम इंडिया के एक पूर्व कप्तान की फिटनेस को लेकर बड़ा राज खोला था। उन्होंने बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष से जुड़ा खुलासा किया था। चेतन हार्दिक पांड्या को लेकर कहा था कि वह कप्तानी के लिए कई बार उनके घर मिलने आ चुके हैं। स्टिंग के बाद बीसीसीआई उन पर एक्शन लेना चाह रही थी। रिपोर्ट के मुताबिक यही वजह है कि उन्हें इस्तीफा देना पड़ा।


चेतन शर्मा को लेकर एक न्यूज़ चैनल में हाल ही में स्टिंग ऑपरेशन किया था। इसमें चेतन ने खिलाड़ियों से जुड़े कई राज खोले थे ।चेतन ने कहा था कि खिलाड़ी 80 से 85% फिट होने के बावजूद इंजेक्शन का इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने बताया था कि सौरव गांगुली और विराट कोहली के बीच रिश्ते खराब हो गए थे। कोहली, गांगुली को कप्तान छीनने का दोषी मानते हैं। लेकिन ऐसा नहीं था। कोहली और गांगुली के बीच टकराव की सबसे बड़ी वजह उनका इगो था। विराट ने कप्तानी से हटने के बाद गांगुली पर कई झूठे आरोप लगाए थे।


हार्दिक पंड्या पर किया बड़ा खुलासा


पूर्व चीफ सिलेक्टर ने हार्दिक पांड्या को लेकर बताया कि वे कप्तानी के लिए घर पर हाजिरी लगाने आते रहते हैं। उन्होंने बताया कि रोहित शर्मा से फोन पर आधा आधा घंटा बात होती है। चेतन स्टिंग के दौरान उमेश यादव, दीपक हुड्डा समेत कई और खिलाड़ियों का नाम लिया था।

गौरतलब है कि चेतन शर्मा को दिसंबर 2020 में पहली बार चीफ सिलेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इसके बाद उन्हें नवंबर 2022 में पद से हटा दिया गया था। भारतीय क्रिकेट टीम ने t20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन किया था, यही वजह थी कि वह पद से हटाए गए थे। लेकिन उन्हें दोबारा यह जिम्मेदारी सौंपी गई।

Exit mobile version