DK News India

Delhi New CM: ‘आतंकवादी अफ़ज़ल गुरु को बचाने के लिए लड़ाई लड़ी’, स्वाति मालीवाल का आतिशी 4के माता पिता पर गंभीर आरोप 

66e940e9f3b98 swati maliwal attacks atishi brings afzal guru angle 174216224 16x9 166e940e9f3b98 swati maliwal attacks atishi brings afzal guru angle 174216224 16x9 1

Swati Maliwal on Atishi: दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी को दिल्ली का नया मंत्री चुन लिया गया है। आज विधायक दल की बैठक के बाद आतिशी को नेता चुना गया। शाम 4 बजे अरविंद केजरीवाल उपराज्यपाल से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंप देंगे और आतिशी नई सरकार बनाने का दावा पेश करेंगी। उधर आतिशी के नया सीएम बनने पर बीजेपी हमलावर है। अब आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के ऊपर गंभीर आरोप लगाया है। स्वाति मालीवाल ने आतिशी के माता पिता पर आतंकी अफजल गुरु को फांसी से बचाने के लिए कोर्ट में पैरवी करने का आरोप लगाया है।

आतिशी केवल डमी सीएम होंगी- स्वाति

AAP की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने कहा, “आज दिल्ली के लिए बेहद दुखद दिन है। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी जैसी महिला बनने जा रही है, जिसके अपने परिवार ने आतंकवादी अफ़ज़ल गुरु को फांसी की सजा से बचाने के लिए लंबी लड़ाई लड़ी। उनके माता-पिता ने राष्ट्रपति को कई बार दया याचिकाएं भेजी कि अफ़ज़ल गुरु निर्दोष है, उसे फांसी नहीं होनी चाहिए, वह राजनीतिक साजिश का शिकार है। यह कितना गलत है? आज आतिशी CM बनेंगी, लेकिन हम सभी जानते हैं कि वह केवल “डमी सीएम” होंगी। फिर भी यह एक बड़ा मुद्दा है, क्योंकि वह CM होंगी और यह मामला सीधे तौर पर देश और दिल्ली की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है। भगवान बचाए दिल्ली को ऐसी मुख्यमंत्री से”

Exit mobile version