Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

G20 Meeting: ‘इंडिया’ को ‘भारत’ करने की चर्चा के बीच पीएम मोदी ने बदला G20 का नाम, अब G20 नहीं G21 कहिए


G20 Summit 2023: भारत में G20 समिट का आज शनिवार (9 सितंबर 2023) को उद्घाटन किया गया। वहीं पीएम मोदी(PM MODI) ने उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि, मैं पूरी दुनिया के तरफ से मोरक्को में आए भूकंप से हुए जनहानि के लिए दुखी हूं और मेरी संवेदनाएं वहां के लोगों के साथ है। पीएम मोदी ने कहा, भारत इस समिट में मौजूद दुनिया के सभी राष्ट्राध्यक्षों का स्वागत करता है। वहीं पीएम मोदी ने G20 के इस समूह में अफ्रीकी यूनियन को शामिल करने का प्रस्ताव रखा जिसे सर्व सम्मति से सहमति मिल गई। वहीं अब ये समूह G21 बन गया।

सालों पुरानी चुनौतियां हमसे नए समाधान मांग रही है’

समिट को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा, यहां से कुछ किलोमीटर की दूरी पर लगभग ढाई हजार साल पुराना एक स्तंभ लगा हुआ है। जिसको प्राकृत भाषा में लिखा हुआ है कि, ‘हेवं लोकेश: हित मुंखेती, अथ: इयं नातेशु हेवं’ अर्थात मानवता का हित और उसका कल्याण सुनिश्चित हो। ढाई हजार साल पहले भारत कि भूमि से यह संदेश पूरी दुनिया को दिया था। 21वीं सदी का यह समय पूरी दुनिया को नई दिशा देने वाला समय है। यह वह समय है जब सालों पुरानी चुनौतियां हमसे नए समाधान मांग रही है।

सबका साथ,सबका विकास, सबका विश्वास’

कोविद-19 के बाद विश्व में बहुत बड़ा संकट विश्वास के अभाव का आया है। युद्ध के ट्रस्ट डेफिसिट को और गहरा किया है। जब हम कोविड को हरा सकते हैं तो आपसी अविश्वास के तौर पर आए संकट को भी हरा सकते हैं। हम सब मिलकर ग्लोबल ट्रस्ट डिफिसिट को एक विश्वास और एक भरोसे में बदलें।ये सबको साथ मिलकर चलने का समय है। सबका साथ,सबका विकास, सबका विश्वास का मंत्र हम सबके लिए पथ प्रदर्शक बन सकता है।

G20 बना G21

पीएम मोदी ने कहा भारत में G20 आम लोगों का जी20 बन गया है। करोड़ों भारतीय इससे जुड़े हुए हैं। देश के 60 से ज्यादा शहरों में 200 से ज्यादा बैठकें हुईं। भारत अफ्रीकी यूनियन को जी20 में शामिल किए जाने का प्रस्ताव दे रहा है। उन्होंने कहा, हमें उम्मीद है कि प्रस्ताव में हर देश की सहमति है। मैं अफ्रीका के राष्ट्रपति के अस्थाई सदस्य के रूप में अपना स्थान ग्रहण करने के लिए आमंत्रित करता हूं। इसी के साथ ही अब जी, जी-21 के नाम से जाना जाएगा


Sumit Jha
Sumit Jha
Sumit Jha is full time content writer in DK News India, He give his thoughts on politics, viral news, business news and many more topics

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles