PM Modi on G20 Meeting: G20 बैठक से पहले पीएम मोदी ने अपने कैबिनेट मंत्रियों और सांसदों के लिए सख़्त हिदायत दी है। सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रियों से कहा कि, अधिकृत व्यक्ति के अलावा कोई भी मंत्री जी-20 की बैठक पर ना बोले। इसके अलावा भी पीएम मोदी ने G20 के कार्यक्रमों में मंत्रियो को शमिल होने के लिए कई तरह के गाइडलाइंस भी जारी किए हैं।
बस में बैठ कर भोज में शामिल होने के लिए जाएंगे मंत्री और मुख्यमंत्री
पीएम मोदी ने राष्ट्रपति द्वारा G20 देशों के प्रतिनिधियों के लिए आयोजित रात्रि भोज में शामिल होने के लिए अपने मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और सभी आमंत्रित अतिथियों के को भोज में शामिल होने के लिए कई तरह की गाइडलाइंस भी जारी किया है।पीएम मोदी ने भोज में शामिल होने के लिए अपने पर्सनल गाड़ी के बजाय बस में बैठ कर आने का आदेश दिया है। आमंत्रित अथिति पहले अपने काफ़िले के साथ संसद भवन परिसर पहुचेंगे उसके बाद वहां से बस में बैठ कर प्रगति मैदान स्थित वेन्यू तक जाएंगे। आमंत्रित अतिथियों को शाम 5 बजकर 50 मीनट संसद भवन परिसर पहुंचना होगा वहीं 6.30 तक वेन्यू तक पहुंचना होगा।
9 सितंबर को राष्ट्रपति तरफ़ से होगा भोज का अयोजन
बता दें कि, भारतीय अध्यक्षता में 9 से 10 सितंबर तक दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है इसमें अमेरिका के राष्ट्रपति जो बिडेन सहित दुनिया भर के कई राष्ट्रीय अध्यक्ष भाग ले रहे हैं। 9 सितंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तरफ से G20 देशों के प्रतिनिधियों के लिए रात्रि भोज का आयोजन कर रही हैं।इसके निमंत्रण पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को प्रेसिडेंट ऑफ भारत के तौर पर संबोधित किया गया है। विपक्षी दलों ने ‘प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया’ की जगह ‘प्रेसिडेंट ऑफ भारत’ लिखे जाने को लेकर आपत्ति जताई है।