DK News India

G20 Summit: राष्ट्राध्यक्षों को रिसीव करेंगे मोदी सरकार के राज्यमंत्री, जानिए जो बाइडेन और ऋषि सुनक को कौन करेगा रिसीव

fgggghfggggh

G20 Meeting 2023: भारत में होने वाले G20 सम्मेलन की तैयारी अंतिम दौर में पहुंच चुकी है। इसी बीच अलग-अलग देशों से आने वाले राष्ट्राध्यक्षों को रिसीव करने के लिए मोदी सरकार ने अपने राज्य मंत्रियों की ड्यूटी तय कर दी गई है। इसमें सबसे अहम जिम्मेदारी केंद्रीय मंत्री वीके सिंह को दी गई है। वह अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और चीन के पीएम ली कियांग को रिसीव करने एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके अलावा भी मोदी सरकार में अलग-अलग विभाग के राज्य मंत्रियों को आने वाले मेहमानों को रिसीव करने का जिम्मेदारी दी गई है।

देश           मेहमान             स्वागतकर्ता

अमेरिका  जो बिडेन (राष्ट्रपति)  – वीके सिंह

इटली   जॉर्जिया मेलोनी (पीएम)- शोभा करांदलाजे

बांग्लादेश  शेख हसीना (पीएम) – दर्शना जरदोश

ब्रिटेन     ऋषि सुनक (पीएम) – अश्विनी चौबे

जापान फुमियो किशिदा (पीएम) – अश्विनी चौबे

दक्षिण कोरिया यूं सुक येओल(राष्ट्रपति)-  राजीव चंद्रशेखर

ऑस्ट्रेलिया  एंथोनी अल्बनिज (पीएम)-  राजीव चंद्रशेखर

ब्राज़ील लूला डी सिल्वा( राष्ट्रपति)- नित्यानंद राय

फ्रांस   इमानुएल मैक्रो (राष्ट्रपति)- अनुप्रिया पटेल

जर्मनी ओलाफ स्कोल्ज (चांसलर)- भानु प्रताप सिंह वर्मा

मॉरीशस प्रवीण कुमार जगन्नाथ (पीएम)- श्रीपाद येशो नायक

सिंगापुर सीन लूंग (पीएम)- एल मुरूगन

यूरोपियन यूनियन  उर्सुला वॉन डेर लेयन(अध्यक्षा) -प्रह्लाद सिंह पटेल

स्पेन डेल गोबिर्नो  (प्रेसिडेंट) -शांतनु ठाकुर

चीन ली कियांग (प्रधानमंत्री) -वीके सिंह

बता दें कि जी 20 समिट के लिए तैयारियां अंतिम फेज में हैं। आज से महज दो दिन बाद 9 और 10 सितंबर को देश की राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान में यह अंतराष्ट्रीय सम्मेलन होना है।

Exit mobile version