DK News India

Himachal CM Sukhu: हिमाचल प्रदेश के सीएम ने पेश की  बड़ी मिशाल, अपने निजी बैंक खाते में मौजूद सभी धन राशि कर दी दान

IMG 20230915 220719IMG 20230915 220719

CM Sukhu Donation For Himachal: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्कू ने एक मिशाल पेश की है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्राकृतिक आपदा से तबाह हो चुके अपने प्रदेश हिमाचल के लिए एक ऐसा क़दम उठाया है की जिसकी तारीफ़ चारों ओर हो रही है। सोशल मीडिया से लेकर टीवी चैनल तक लोग सुक्खू के इस कदम को ख़ूब सराह रहे हैं। सीएम सुक्खू ने अपने तीनों निजी खाते से 51 लाख रुपए की राशि मुख्यमंत्री आपदा कोष में दे दी है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने अपनी धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर के साथ मुख्य सचिव प्रमोद सक्सेना को यह चेक सौंपा। बता दें कि हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू चौथी बार के विधायक हैं और पहली बार प्रदेश के मुख्यमंत्री बने हैं।

51 लाख रुपए किया दान

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि, आपदा के इस वक्त छोटे बच्चे भी अपने गुल्लक तोड़कर आपदा राहत कोष में दान दे रहे हैं। तो ऐसे में उन्होंने भी सोचा कि, हिमाचल प्रदेश में आपदा से उबर रहे प्रदेश की मदद करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि, जब उन्होंने अपने तीनों खाते में जमा सभी राशि को इकठ्ठा कर 51 लाख रुपए मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में दान कर दी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने कहा कि, पूर्व जयराम सरकार के दौरान भी उन्होंने कोरोना काल में अपने वेतन को कोविड रिलीफ फंड में दान कर दिया था।

हिमाचल को 10 हज़ार करोड़ का हो चुका है नुकसान

बता दें कि, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू केंद्र सरकार से लगातार हिमाचल को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग कर रहे हैं। लेकिन अब तक ऐसा नहीं हो सका है ।उन्होंने उम्मीद जताई है कि केंद्र सरकार हिमाचल की मदद करेगी। बता दें कि, 24 जून से लेकर अब तक 93 दिनों में हिमाचल प्रदेश को लगभग 10 हज़ार करोड़ रुपए के आसपास का नुकसान हो चुका है। प्रदेश में अब तक 430 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। जबकि अलग-अलग घटनाओं में 429 लोग घायल भी हुए हैं। प्रदेश में 24 जून से लेकर अब तक 165 भूस्खलन और 72 फ्लैश फ्लड की घटनाएं रिकॉर्ड की जा चुकी है। हिमाचल प्रदेश में सबसे ज्यादा नुकसान लोक निर्माण विभाग को झेलना पड़ा है।

Exit mobile version