DK News India

Iceland Earthquake: भूकंप के झटकों से दहला यूरोप का ये देश, 24 घंटे में आए 2200 भूकंप के झटके, ज्वालामुखी विस्फोट की है संभावना

IMG 20230706 135708IMG 20230706 135708


Earthquake Shaanxi: उत्तर पश्चिमी यूरोप के एक देश आइलैंड में पिछले 24 घंटों में 2200 भूकंप के झटके(Earthquakes Tremors) दर्ज किए गए हैं। इसके बाद से पूरा देश में दहशत का माहौल है। भूकंप के झटके आइसलैंड की राजधानी रेक्जाविक के आसपास के क्षेत्रों में महसूस किए गए हैं। आइसलैंड मौसम विज्ञान कार्यालय(IMO )ने चेतावनी दी है कि, यह इस बात का संकेत है कि जल्द ज्वालामुखी विस्फोट हो सकता है।
आईएमओ ने दी चेतावनी
एक न्यूज एजेंसी की खबर के मुताबिक, आईएमओ ने कहा कि माउंट फाग्राडल्फजाल के नीचे शाम करीब 4 बजे के आसपास झटके शुरू हुए थे। यह पर्वत एक ज्वालामुखी के ऊपर स्थित है। जहां पिछले 2 सालों में रेक्जेंस प्रायद्वीप-आइसलैंड के दक्षिण पश्चिम सीरे पर दो विस्फोट हो चुके हैं।न्यूज़ एजेंसी ने आगे कहा कि, करीब 2200 भूकंप के झटके लगाया गया है और सबसे बड़े भूकंप आइसलैंड के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में महसूस किए गए हैं। इसमें कहा गया है कि अधिक भूकंपकीय (Seismic) गतिविधि की आशंका है।
इससे पहले भी हुआ था ऐसा
आइसलैंड यूरोप का सबसे बड़ा और सबसे सक्रिय ज्वालामुखी क्षेत्र है। उत्तरी अटलांटिक द्वीप मध्य अटलांटिक रिज तक फैला हुआ है। ये वो इलाका है जो यूरेशियन और उत्तरी अमेरिका टेक्टोनिक प्लेटों से अलग करता है। हालांकि, इससे पहले अप्रैल 2010 में, आईजफजल्लाजोकुल ज्वालामुखी के बड़े पैमाने पर विस्फोट के बाद, 100,000 फ्लाइट रद्द कर दी गई थीं, जिससे 1 करोड़ से अधिक यात्री फंसे हुए थे। इसके अलावा, साल 2021 और 2022 दोनों में भी माउंट फाग्राडल्सफजाल के पास लावा निकला था।

Exit mobile version