DK News India

India- Maldives Row: मालदीव विवाद पर सलमान, अक्षय, कंगना और श्रद्धा का बयान आया सामने, जानिए किसने क्या कहा?

IMG 20240107 184800 jpgIMG 20240107 184800 jpg

PM Modi Maldives Controversy: मालदीव के मंत्रियों द्वारा पीएम मोदी और भारत पर बयान देने के बाद अब सोशन मीडिया पर #BoycottMaldives तेजी से ट्रेंड कर रही है।लोगों ने पीएम के अपमान के बाद वहां जाने का प्लान कैंसिल कर लिया है। लोगों ने टिकट कैंसिल कराना शुरु कर दिया है।वहीं लोग सोशल मीडिया पर बता रहे हैं कि अब मालदीव नहीं लक्षद्वीप जाएंगे।वहीं भारत के विरोध के बाद मालदीव भी बैकफुट पर आ गया है। मालदीव के राष्ट्रपति ने पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टीपण्णी देने वाले अपने तीनों मंत्रियों को हटा दिया है।वहीं पीएम मोदी के अपमान के बाद बॉलीवुड सेलिब्रेटी ने भी अपना गुस्सा जाहीर की हैा सलमान खान, अक्षय कुमार से लेकर कई स्टार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर मालदीव का विरोध किया है।


मालदीव पर भड़के अक्षय कुमार
एक्टर अक्षय कुमार ने मालदीव पर रोष जताते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि, ‘मालदीव की प्रमुख सार्वजनिक लोगों द्वारा भारतीयों पर घृणित और नस्लवादी टिप्पणियां की गईं। आश्चर्य है कि वे ऐसा उस देश में कर रहे हैं जो उन्हें सबसे अधिक संख्या में पर्यटक भेजता है।हम अपने पड़ोसियों के प्रति अच्छे हैं लेकिन हमें ऐसी अकारण नफरत क्यों बर्दाश्त करनी चाहिए? मैंने कई बार मालदीव का दौरा किया है और हमेशा इसकी प्रशंसा की है, लेकिन गरिमा पहले है। आइए हम #भारतीय द्वीपों का को एक्स्प्लोर करने का निर्णय लें और अपने स्वयं के पर्यटन का समर्थन करें।’


सलमान खान ने क्या कहा?
मावदीव के खिलाफ चल रहे बायकॉट अभियान में अभिनेता सलमान खान भी शामिल हो गए। उन्होंने सोशन मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि, ‘लक्षद्वीप के सुंदर, स्वच्छ और आश्चर्यजनक समुद्र तटों पर हमारे माननीय प्रधान मंत्री नरेंद्रभाई मोदी को देखना बहुत अच्छा है, और सबसे अच्छी बात यह है कि ये हमारे भारत में हैं।’


लक्षद्वीप जाने लायक जगह है- जॉन अब्राहम
मावदीव के खिलाफ चल रहे बायकॉट अभियान में अभिनेता जॉन अब्राहम भी शामिल हो गए। उन्होंने भारतीय आईलेंड की खोज करने की बात की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि ‘अद्भुत भारतीय आतिथ्य, “अतिथि देवो भव” के विचार और विशाल समुद्री जीवन की खोज के साथ। लक्षद्वीप जाने लायक जगह है।’

श्रद्धा कपुर ने लिया संक्लप
वहीं अभिनेत्री श्रद्धा कपुर ने सोशल मीडिया पर लिखा कि, ‘ये सभी छवियां और मीम्स मुझे अब सुपर FOMO बना रहे हैं।लक्षद्वीप में ऐसे प्राचीन समुद्र तट और समुद्र तट हैं, जो स्थानीय संस्कृति से समृद्ध हैं, मैं एक आवेगपूर्ण छुट्टी बुक करने के कगार पर हूं।इस वर्ष, एक्सप्लोर इंडियन आइलैंड्स क्यों नहीं।’

मालदीव के मंत्री को कंगना ने जम कर सुनाया
वहीं हर मामले पर खुल कर बोलने वाली कंगना रनौत मानदीव के मंत्री पर भयंकर भड़क गई। उन्होंने मंत्री को रिप्लाई देते हुए लिखा कि, ‘एक ही समुदाय से होने के बावजूद बड़े पैमाने पर मुस्लिम भय से पीड़ित। लक्षद्वीप में 98 प्रतिशत मुस्लिम आबादी है, मालदीव का यह प्रमुख सार्वजनिक व्यक्ति उन्हें बदबूदार और नीच कहना नस्लवादी और अज्ञानी है।अधिकांश लोगों के लिए पर्यटन केवल गंदी विलासिता नहीं है, बल्कि यह प्रकृति की खोज, स्रोत के साथ संरेखण और सबसे बढ़कर अछूते समुद्र तटों की कच्ची, अछूती सुंदरता का अनुभव और आनंद लेना है।इतने घटिया और अभद्र नस्लवादी होने के लिए आपको शर्म आनी चाहिए।

जानिए क्या है मामला
पीएम मोदी हाल ही में लक्षद्वीप का दौरा किया था। लक्ष्यद्वीप दौरे के दौरान पीएम मोदी वहां के बीच पर गए थे। जहां उन्होंने कई फोटो क्लिक करवाया। ये फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। लोग फोटो में दिख रहे लोकेशन को देख कर कहने लगे कि लक्षद्वीप तो खूबसूरती में मालदीव को भी पीछे छोड़ रही है।इस तरह के कमेंट से पूरा सोशल मीडिया में छा गया । लोग एक दुसरे को मालदीव की जगह लक्षद्वीप जाने की सलाह देने लगे। ये सब देख मालदीव के मंत्री भड़क गए और पीएम मोदी और भारत के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने लगे।

Exit mobile version