DK News India

Janhvi Kapoor Red Saree look: लाल साड़ी में जाह्नवी कपूर ने ढाया कहर, फैंस बोले श्रीदेवी की कार्बन कॉपी

images 29images 29

Janhvi Kapoor Red Saree look: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor)इंडस्ट्री की बेहतरीन अदाकारा में से एक हैं। अपने मां श्रीदेवी के नक्शे कदम पर चलते हुए उन्होंने इंडस्ट्री में अपने अभिनय से सबका दिल जीत लिया है। खूबसूरती में वह बिल्कुल अपनी मां पर गई है। अक्सर जानवी कपूर को चैलेंजिंग किरदार में देखा गया है। वह इस बार फिर से एक चैलेंजिंग किरदार निभाती नजर आएंगी।

फिल्म स्टार जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) अपनी फिल्म मिली (Mili)को लेकर चर्चा में हैं। इसके अलावा एक और वजह है जिसकी वजह से वह सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं और वह वजह कोई और नहीं बल्कि उनकी लाल रंग की साड़ी है।

1.तस्वीरों में अदाकारा जानवी कपूर लाल रंग की साड़ी में बिल्कुल अपने मां श्रीदेवी की याद दिलाती दिखी, जिसके बाद उनके फैंस जाह्नवी कपूर की तुलना उनकी मां श्रीदेवी से करने लगे।

2.जाह्नवी कपूर अपनी इन तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया पर आग लगा रही हैं। उनके फैंस को यह तस्वीरें खूब पसंद आ रही है, जिस किसी ने भी यह तस्वीर देखी उसकी नजर इन तस्वीरों से नहीं हट रही है। जाह्नवी इन तस्वीरों में बला की खूबसूरत नजर आ रही हैं।

3.जाह्नवी कपूर की जिन लेटेस्ट तस्वीरों की चर्चा यहां की जा रही है, उन्हें एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसके बाद से कमेंट और लाइक की बाढ़ आ गई है। जाह्नवी के चाहने वाले कमेंट सेक्शन में उनपर प्यार लुटा रहे हैं।

4.तस्वीरों में जाह्नवी की कातिलाना मुस्कान और बलखाती अदाओं से हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रही है।

5.इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि जहान्वी कपूर अपने पिता और बॉलीवुड के दिग्गजों डायरेक्टर बोनी कपूर के साथ नजर आ रही हैं।

6.दरअसल जानवी कपूर की यह फोटो उनके अपकमिंग फिल्म मिली के ट्रेलर लॉन्च से पहले की है।

7.जानवी कपूर ने खुद इस बात की जानकारी कैप्शन में लिखते हुए दी है। उन्होंने लिखा है कि फिल्म मिली 4 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Exit mobile version