JDU MLA Gopal Mandal Viral Video:बिहार के सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के एमएलए गोपाल मंडल एक बार फिर चर्चा में हैं। अक्सर अपनी अजीबो गरीब हरकत की वजह से ये मीडिया की सुर्खियों में रहते हैं। इस बार विधायक जी रिवॉल्वर हाथ में थामे हॉस्पिटल पहुंच गए। जिसका फ़ोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि भागलपुर जिले के गोपालपुर विधानसभा से नरेंद्र नीरज उर्फ गोपाल मंडल विधायक हैं। ये हमेशा अपने हरकतों की वजह से चर्चा में रहते हैं। इस बार तो विधायक जी अपनी पोती का इलाज कराने रिवॉल्वर लेकर हॉस्पिटल पहुंच गए हैं।
रिवॉल्वर थामे पोती का इलाज कराने पहुंचे हॉस्पिटल
गोपाल मंडल भागलपुर के जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय सह अस्पताल में अपने रिश्ते में लगने वाली पोती का सिटी स्कैन कराने पहुंचे थे। जब विधायक जी हॉस्पिटल के अंदर पहुंचे तो उनके हाथ में रिवॉल्वर देख लोग हक्के बक्के रह गए। लोगों सोचने लगे की क्या हुआ जो विधायक जी रिवॉल्वर लेकर ही पहुंच गए हैं। लोगों को विधायक की का स्टाइल पूरा फिल्मी लगा। लोग वीडियो बनाने लगे।
इस वजह से रिवॉल्वर लेकर गए थे हॉस्पिटल
जब ये फ़ोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोग बिहार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाना शुरू कर दिया। जब विवाद बढ़ने लगा तो विधायक गोपाल मंडल ने सफाई दी। उन्होंने अपनी सफाई में कहा कि, उनके बहुत ज्यादा राजनीतिक दुश्मन हैं और इसलिए उन्होंने हथियार रखा है। उनके पास हथियार का लाइसेंस भी है। साथ में हथियार वो हमेशा रखते हैं। उन्होंने कहा खुद की सुरक्षा के लिए हथियार लेकर कर चलते हैं।
हमेशा सुर्खियों में रहते हैं गोपाल मंडल
गोपाल मंडल अक्सर सुर्खियों में रहते हैं।कभी अपने बयानों को लेकर तो कभी अपनी हरकतों को लेकर। इससे पहले वो ट्रेन में बनियान में घूमते दिखें थे जिसके बाद खूब विवाद हुआ था। इसके अलावा कुछ दिनों पहले इन्होंने बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव को लेकर भी आपत्तिजनक बयान दिया था। इसके अलावा भी समय समय पर अधिकारियों को धमकाने का भी वीडियो सामने आया था।