JNUSU Election 2024: लोकसभा चुनाव की गहमा गहमी के बीच देश के सबसे प्रतिष्ठित विश्विद्यालय में से एक जवाहर लाल नेहरु यूनिवर्सिटी में एक बार फिर वामपंथी विचारधारा के संगठनों ने अपनी धाक जमाई रखी है। सेंट्रल पैनल के चारों सीटों पर टक्कर की लड़ाई के बाद जीत लिया है। शुरुआत में चारों सीटों पर आरएसएस की छात्र इकाई एबीवीपी आगे चल रही थी। लेकिन अंत में परिणाम आने के बाद वामपंथी दलों ने जीत दर्ज कर ली है।धनंजय 2598 वोट पा कर अध्यक्ष पद का चुनाव जीत लिया है। वहीं लेफ्ट के ही अविजीत घोष उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित।
JNUSU इलेक्शन
CENTRAL PANEL
अध्यक्ष
धनंजय (लेफ्ट)- 2598 वोट
उमेश चंद्र अजमीरा (ABVP)- 1676 वोट
उपाध्यक्ष
अविजीत घोष (लेफ्ट)-2409
दीपिका शर्मा(ABVP)- 1482
संयुक्त सचिव पद
मो. साजिद (लेफ्ट) – 2574 वोट
गोविंद दांगी (ABVP) – 2066 वोट
रूपक कुमार सिंह- 539
महासचिव
प्रियांशी आर्या(लेफ्ट)- 2887
अर्जुन आनंद(ABVP)-1961