Karnataka Assembly Election Results: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 5 साल बाद फिर एक बार सरकार बनाने जा रही है। इस चुनाव में कांग्रेस ने बीजेपी को हराते हुए एक बड़ी जीत दर्ज की है। जीत से गदगद कांग्रेस के नेता कार्यकर्ता जमकर आतिशबाजी कर रहे हैं। इसी बीच कर्नाटक में कांग्रेस के जीत के नायक रहे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डीके शिवकुमार जीत के बाद भावुक हो गए हैं। जीत के बाद जब मीडिया से हुए बात कर रहे थे तब वह सोनिया गांधी राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को धन्यवाद देते हुए उनकी आंखों से आंसू निकल गए।
डीके शिवकुमार ने कहा कि उन्होंने पार्टी आलाकमान को बताया था कि, वह कर्नाटक में पार्टी की जीत सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने भावुक होते हुए कहा, मैं पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं को इस जीत का श्रेय देता हूं, लोगों ने हमें विश्वास जताया और नेताओं ने हमारा समर्थन किया। यह सामूहिक नेतृत्व और हमसे मिलकर काम किया है।
………तो सोनिया गांधी मुझसे
शिवकुमार ने आगे कहा, ‘मैंने सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे से कहा था कि, हम कर्नाटक जीत कर देंगे। मैं भूल नहीं सकता कि, जब भाजपा ने मुझे जेल में डाला था, तो सोनिया गांधी मुझसे मिलने आई थी। गांधी परिवार, कांग्रेस और पूरे देश ने यह विश्वास मुझ में जगाया था। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया समेत प्रदेश के सभी नेताओं और विधायकों और पदाधिकारियों का आभार जताया।
कांग्रेस 132 सीट पर जीत दर्ज कर चुकी है
224सदस्यीय कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 136 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं बीजेपी इस समय 64 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। अभी तक 218 सीटों के नतीजे आ चुके हैं। जिसमें कांग्रेस पार्टी 132 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। वहीं 4 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। बीजेपी ने भी 63 सीटों पर अब तक जीत दर्ज कर ली है जबकि 1 सीट पर आगे चल रही है। वहीं इस चुनाव में 19 सीट जेडीएस के खाते में आए हैं वहीं 1 सीट पर आगे चल रही है। वहीं कर्नाटक में 4 सीट अन्य के खाते में गए हैं।