DK News India

Loksabha Election 2024: तीसरे चरण में लगभग 64 % हुआ मतदान, जानिए इस चरण के चुनाव की खास बातें

IMG 20240425 193153IMG 20240425 193153

Loksabha Election 3rd phase Voting: लोकसभा चुनाव के लिए आज(7 मई 2024) को तीसरे चरण की वोटिंग हुई । 10 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 93 लोकसभा सीटों पर मंगलवार सुबह 7 बजे से जारी वोटिंग शाम छह बजे खत्म हो गई है।चुनाव आयोग के मुताबिक लगभग 64% लोगों ने वोट डाले। असम में सबसे ज्यादा 81%, वहीं सबसे कम वोटिंग उत्तर प्रदेश में हुई।

जानिए किन राज्यों में कितने प्रतिशत वोटिंग हुई।


जानिए इस चरण की खास बातें
आज चुनाव में उतरे सबसे बड़े चेहरों की बात करें.. तो…

-अमित शाह- गांधीनगर से मैदान में…

-डिंपल यादव- मैनपुरी से

-दिग्विजय सिंह- राजगढ़ से मैदान में थे…

-शिवराज सिंह – विदिशा से मैदान में…
आज तीसरे फेज में गुजरात की गांधी नगर, महाराष्ट्र की बारामती सीट, मध्य प्रदेश की राजगढ़ सीट और यूपी की मैनपुरी पर सभी की नजर रही….
–सबसे हॉट सीट गुजरात की गांधीनगर सीट है…जहां केंद्रीय मंत्री अमित शाह चुनाव लड़ रहे हैं…तो कांग्रेस से सोनल पटेल मैदान में हैं…

–इसके अलावा 4 पूर्व मुख्यमंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर हैं… मध्य प्रदेश में में दो पूर्व मुख्यमंत्री मैदान में हैं….विदिशा लोकसभा सीट से बीजेपी से पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान मैदान में हैं…जिनके सामने कांग्रेस से प्रताप भानु शर्मा हैं…

–इसी तरह राजगढ़ सीट से कांग्रेस से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह मैदान में हैं…जबकि बीजेपी से रोडमल नागर हैं…तो कर्नाटक में भी दो पूर्व मुख्यमंत्रियों की किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद हो गया है…

–कर्नाटक की हावेरी लोकसभा सीट से कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई बीजेपी के टिकट पर मैदान में हैं… जबकि कांग्रेस ने यहां आनंदस्वामी गड्डदेवरमठ को प्रत्याशी बनाया है..

–इसी तरह कर्नाटक की बेलगाम सीट पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार बीजेपी से चुनावी मैदाव में हैं…उनके खिलाफ कांग्रेस ने मृणाल आर. हेब्बालकर और बसपा ने अशोक अप्पाया अप्पुगोल को उतारा है…

–जबकि केंद्रीय मंत्रियों की साख दाव पर लगी हुई है…मध्य प्रदेश की गुना लोकसभा सीट से बीजेपी से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और कांग्रेस से राव यादवेंद्र सिंह मैदान में हैं…

–गुजरात की पोरबंदर सीट पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया की प्रतिष्ठा लगी है…कांग्रेस ने ललित वसोया और बसपा से एनपी राठोड को उतारा है…

–उत्तर प्रदेश की आगरा लोकसभा सीट पर केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है….बघेल के खिलाफ बसपा ने पूजा अमरोही और समाजवादी पार्टी ने सुरेश चंद्र को मैदान में हैं

–उत्तर प्रदेश की मैनपुरी सीट से समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव मैदान में हैं…तो INDI गठबंधन से बीजेपी के ठाकुर जयवीर सिंह और BSP से शिव प्रसाद यादव हैं….

–मैनपुरी लोकसभा सीट दिवंगत मुलायम सिंह की कर्मभूमि रही है…इसी तरह महाराष्ट्र की बारामती लोकसभी सीट पर दिलचस्प मुकाबला रहा…

–NCP अजित पवार गुट से अजीत पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार मैदान में हैं तो वहीं उनकी ननद और शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले एनसीपी (शरद पवार गुट) की टिकट पर मैदान में है…

–इसी तरह  कर्नाटक की गुलबर्गा सीट कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की प्रतिष्ठा दांव पर है…यहां से कांग्रेस के टिकट पर खरगे के दामाद राधाकृष्ण डोड्डामणि चुनावी मैदान में हैं, बीजेपी ने उनके खिलाफ डॉ. उमेश जी. जाधव और बसपा ने हुचेश्वरा वाथर गौर को उतारा है…

इन सभी दिग्गजों की किस्मत आज ईवीएम में कैद हो चुकी है…अब इंतजार है 4 जून का जब.. नतीजे सामने आएंगे….

Exit mobile version