Morocco Earthquake: मोरक्को में शुक्रवार देर रात जबरदस्त भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल के पैमाने पर 6.8 माफी गई है। मोरक्को के गृह मंत्रालय ने बताया कि, भूकंप की वजह से अब तक कम से कम 600 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं सैकड़ो लोग घायल है। इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर दुख जाता है और मोरक्को की हर संभव मदद का भरोसा दिया। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज से शुरू हो रहे हैं जी-20 समिट के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए। सबसे पहले मोरक्को में हुए हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
गृह मंत्रालय ने 632 लोगों की मौत की पुष्टी की
गृह मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, अब तक कुल 632 लोगों की मौत हुई है। इसमें आधे से ज्यादा अल-हाऊज और तरूडांट प्रांत के हैं। इसके अलावा मोरक्को के उआरजजाते, चिचाउआ,अजीआल और यूसुफिया प्रांत के अलावा मरक्केश ,अगादीर में भी मौतें दर्ज की गई है। इन जगहों पर घायलों का आंकड़ा 329 दर्ज किया गया है। जबकि 51 लोगों की हालत नाजुक है।
रात के 11 बजे आया भूकंप
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भूकंप से मरने वालों का आंकड़ा का अभी काफी बढ़ सकता है। भूकंप की जानकारी रखने वाले मोरक्को की संस्था ने भूकंप की तीव्रता को 7 के पार बताया है। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक भूकंप का केंद्र पर्यटन के लिए मशहूर मरक्केश शहर के 71 किलोमीटर दूर दक्षिण-पश्चिम में 18.5 किलोमीटर की गहराई में रहा। यहां झटके स्थानीय समयानुसार देर रात 11:11 महसूस किए गए। कुछ देर बाद इन जगहों पर भूकंप के ऑफ्टरसॉक भी महसूस किए गए। जिनकी तीव्रता 4.9 मांगी गई।