Former Australian Captain disclosed secret about MS dhoni: भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की निजी जिंदगी की जानकारियों का जानने के लिए उनके फैंस हमेशा उत्सुक रहते हैं। हालांकि महेंद्र सिंह धोनी अपना जीवन काफी शादकी के साथ जीना पसंद करते हैं। वही उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी जानकारी बहुत कम ही मीडिया में आ पाती है लेकिन उनसे जुड़ी निजी जिंदगी से जुड़ी छोटे से छोटे जानकारी अगर सामने आती है तो लोग उसे जानने के लिए बैचेन रहते हैं।
अक्सर नए खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने वाले एम एस धोनी के व्यक्तित्व के बारे में अक्सर उनके साथ खेलने वाले खिलाड़ी करते रहते हैं। उनकी तारीफ उनके साथ आईपीएल टीम में खेलने वाले विदेशी टीम के खिलाड़ी अक्सर अपने देश में इंटरव्यू के दौरान करते हैं। अब एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व कप्तान जॉर्ज बेली एम एस धोनी के बारे में एक बड़ा खुलासा किया है।
हुक्का पीने के शौकीन हैं एमएस धोनी
इंडियन प्रीमियर लीग IPL के चेन्नई सुपर किंग्स और राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स में एम एस धोनी की कप्तानी में खेलने वाले ऑस्ट्रेलियाई पूर्व कप्तान जॉर्ज बेली ने एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने अपने देश में एक समाचार चैनल से बात करते हुए महेंद्र सिंह धोनी से जुड़ी बड़ी जानकारी दी है। उन्होंने इंटरव्यू के दौरान कहा कि, महेंद्र सिंह धोनी अपने कमरे में हुक्का या शीशा रखते थे। उन्हें हुक्का पीना पसंद था। वह अपने कमरे के दरवाजे हर किसी के लिए खुले रखते थे। आप अगर उनके कमरे में जाएंगे तो अक्सर वहां आपको कई युवा खिलाड़ी आपको देखने को मिलेंगे हैं।
धोनी का हो सकता है ये आखिरी IPL
बता दें कि जॉर्ज बेली आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग और राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के लिए खेला था। धोनी ने अगस्त 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर से संन्यास लिया था। उनका आईपीएल करियर भी खत्म होने के करीब है। जानकारी के मुताबिक आईपीएल के 16 में संस्करण में आखिरी बार चेन्नई सुपर किंग की ओर से खेलते हुए नजर आ सकते हैं। सीएसके 31 मार्च को गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी।