DK News India

Oscar Award 2023: ‘नाटू-नाटू’ के अलावा भारत के इस डॉक्यूमेंट्री को भी मिला ऑस्कर अवॉर्ड

IMG 20230313 100445IMG 20230313 100445


Natu Oscar Award 2023: भारत के मशहूर फिल्म डायरेक्टर एसएस राजामौली(SS Rajamouli) की बहुचर्चित फिल्म आरआरआर (RRR) के सॉन्ग ‘नाटू-नाटू’ ऑस्कर अवॉर्ड 2023 में इतिहास रच दिया है। ऑस्कर अवार्ड 2023 के बेस्ट सॉन्ग कैटेगरी में अवॉर्ड अपने नाम कर लिया है। अवॉर्ड जितने के साथ ही पूरे देश में जश्न का माहौल है। RRR के इस मशहूर सॉन्ग के साथ 15 अन्य गानों को इस कैटेगरी में शामिल किया गया था।

‘नाटू-नाटू’ सॉन्ग के डायरेक्टर अवॉर्ड लेते हुए


खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं फिल्म के स्टार्स
वहीं ‘नाटू-नाटू’ ऑस्कर अवार्ड जीतने पर फिल्म की पूरी टीम फूले नहीं समा रही है। जूनियर एनटीआर(Jr. NTR), राम चरण(Ramcharan) और राजामौली(SS Rajamouli) ने ‘नाटू-नाटू’ के लिए अवार्ड के अनाउंसमेंट होते ही एक दूसरे को गले लगा लिया। इनके चेहरे पर इस अवार्ड की जीत की खुशी देखते ही बन रही थी। बता दें कि ऑस्कर के लिए शॉर्टलिस्ट होने वाला यह भारत का पहला गाना है। पिछले साल अमेरिका में फिल्म के रिलीज के बाद आरआरआर सॉन्ग ‘नाटू-नाटू’ ग्लोबल सेंसेशन बन गया।


दो क्रांतिकारियों की है कहानी
आरआरआर 2 क्रांतिकारियों की काल्पनिक कहानी है। फिल्म की बात करें तो सुपरस्टार रामचरण और जूनियर एनटीआर की लीड रोल वाली एक हिस्टोरिकल फेंटेसी फिल्म है।RRR दो क्रांतिकारियों की काल्पनिक कहानी बताती है जो भारत में ब्रिटिश शासन के खिलाफ लड़ते हैं। राजामौली ने कहा था कि उन्होंने ‘नाटू-नाटू’ को एक एक्शन सीक्वेंस के रूप में देखा था। जिसमें दो स्वतंत्रता सेनानी एक ब्रिटिश अधिकारी को डांस के जरिए अपने घुटने पर लाते हैं।


भारत के एक डॉक्यूमेंट्री को भी मिला ऑस्कर अवॉर्ड
आरआरआर के मशहूर सॉन्ग ‘नाटू-नाटू’ के अलावा भारत के एक और डॉक्यूमेंट्री को ऑस्कर अवार्ड 2023 से नवाजा गया है। प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा की डॉक्यूमेंट्री ‘द एलीफेंट व्हिस्परर’ ऑस्कर अवार्ड मिला। ‘द एलीफेंट व्हिस्परर ‘ एक नेटफ्लिक्स डॉक्युमेंट्री है। इसे कार्तिकी गोंसालविज़ ने निर्देशित और गुनीत मोगा ने प्रोड्यूस किया है। इसकी कहानी अकेले छोड़ दिए गए हाथी और उनकी देखभाल करने वालों के बीच अटूट बंधन की बात करती है।

‘द एलीफेंट व्हिस्परर’ के स्टार अवॉर्ड लेते हुए


Exit mobile version