JAP Chief Pappu Yadav Joins Congress: बिहार के सियासी गलियारों से एक बड़ी ख़बर आ रही है। बिहार के बाहुबली नेता और जनाधिकार पार्टी के प्रमुख पप्पू यादव अपनी पार्टी का विलय कांग्रेस पार्टी में कर लिया हैं। पप्पू यादव ने अपने बेटे सार्थक रंजन और पार्टी के नेताओं के साथ कांग्रेस का दामन थाम लिया। बता दें कि पप्पू यादव की पत्नी रंजीत रंजन कांग्रेस पार्टी से राज्यसभा सांसद हैं। वो इस बार छत्तीसगढ से सांसद चुनी गई है। पप्पू यादव ने कांग्रेस में शमिल होने के बाद कहा कि ऊंट बैठ भी जाए तो, गधे से ऊंचा होता है।कांग्रेस बैठ भी जाए ना तो भी इन ताकतवर लोगों से सर्वश्रेष्ठ है।
राहुल गांधी प्रियंका गांधी से बात करने के बाद लिया फैसला
पूर्व सांसद पप्पू यादव अपनी जन अधिकार पार्टी (JAP) का कांग्रेस में विलय किया। पप्पू यादव ने बताया कि प्रियंका और राहुल गांधी से सलाह लेने के बाद उन्होंने ये फैसला लिया है।
RJD के संपर्क में भी थे पप्पू यादव
पप्पू यादव इस बार पूर्णिया से चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके हैं। वो पहले भी पूर्णिया लोकसभा से सांसद रह चुके हैं। पप्पू यादव ने कुछ दिन पहले प्रणाम पूर्णिया कार्यक्रम किया था। उसी दौरान भारी संख्या में उपस्थित लोगों के सामने ही उन्होंने चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। वहीं वो लागातार राजद के संपर्क में थे। लेकिन आरजेडी उन्हें अपनी पार्टी में लेने को तैयार नहीं थी। अब पप्पू यादव आरजेडी की जगह कांग्रेस पार्टी में शामिल होने का फैसला किया है।