DK News India

Rahul Gandhi Disqualification: काले कपड़े पहन कर संसद पहुंचेंगे विपक्षी दलों के सांसद, राहुल गांधी के समर्थन में दिखाएंगे एक जुटता

20230326 22232220230326 222322


Congres Protest at Rajghat: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द होने के बाद से कांग्रेस पूरी तरह से एक्टिव मोड में दिखाई दे रही है। आज26 मार्च) को कांग्रेस ने प्रियंका गांधी की नेतृत्व में महात्मा गांधी की समाधि स्थल राजघाट जाकर सत्याग्रह किया। वहीं सोमवार 27 मार्च को संसद में अपना विरोध दर्ज कराने के लिए पार्टी काले कपड़े पहन कर संसद भवन पहुंचेंगे।


विपक्षी दलों के सांसद भी काले कपड़े में संसद पहुंचेंगे!
इसी क्रम में कांग्रेस ने विपक्ष के अन्य दलों को भी काला कपड़ा या काले रंग की पट्टी पहनकर संसद आने का आग्रह किया है। नेता विपक्ष और कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे ने सोमवार सुबह 10:00 बजे विपक्षी दलों की बैठक बुलाई है। जिसमें सोमवार की रणनीति को लेकर चर्चा की जाएगी।


यूथ कांग्रेस करेगी संसद का घेराव
वहीं इस मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी देश भर में लगातार प्रदर्शन कर रही है। वही कल यूथ कांग्रेस भी जंतर मंतर पर प्रदर्शन करेगी। सभा के बाद दोपहर करीब 1:00 बजे संसद घेराव का भी कार्यक्रम है। वहीं रविवार को केंद्र सरकार के विरोध में जंतर मंतर रोड पर मशाल जुलूस निकालने की कोशिश करने पर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।


प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर किया जोरदार हमला
वहीं आज राजघाट पर आयोजित कांग्रेस के सत्याग्रह में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर जोरदार हमला किया। उन्होंने कहा, ‘इस देश का प्रधानमंत्री कायर है। केस लगा दो मुझ पर, डाल दो मुझे जेल में…. मैं नहीं डरूंगी। लेकिन सच्चाई यही है कि देश का प्रधानमंत्री कायर है। अपनी सत्ता के पीछे छिपा हुआ है। अंकारी है…… और इस देश की बहुत पुरानी परंपरा है, हिंदू धर्म की पुरानी परंपरा है कि अहंकारी राजा को जनता जवाब देती है।

Exit mobile version