DK News India

Rahul on Nitish Kumar: राहुल ने बताया नीतीश कुमार ने क्यों छोड़ा  INDIA, पूर्णिया की रैली में भड़के राहुल

20240130 19523520240130 195235

Bharat Jodo Nyay Yatra in Bihar: राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रहे हैं।उनकी यात्रा अभी बिहार में हैं। आज राहुल गांधी पूर्णिया में रैली को संबोधित किया।इस दौरान नीतीश कुमार पहली बार नीतीश कुमार को लेकर अपना बयान दिया है। राहुल गांधी ने इस दौरान बताया कि किस वजह से नीतीश कुमार INDIA को छोड़ कर फिर से बीजेपी गठबंधन में चले गए हैं। वहीं राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर भी निशाना साधा।

राहुल ने बताया नीतीश कुमार ने क्यों छोड़ा  INDIA

राहुल गांधी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि, हमने नीतीश जी से कहा था कि आपको बिहार में जातिगत जनगणना करवानी होगी, हम आपको छूट नहीं दे सकते।लेकिन BJP नहीं चाहती थी कि बिहार में जातिगत जनगणना हो, क्योंकि वे देश को सच बताने से डरते हैं।BJP नहीं चाहती कि जनता का ध्यान सामाजिक न्याय पर जाए। इसलिए BJP ने नीतीश जी को बीच से निकलने का रास्ता दे दिया और नीतीश जी उस रास्ते पर निकल गए। नीतीश जी यहां फंस गए।

‘हिंदुस्तान का एक ‘एक्स-रे’ किया जाए’

हजारों साल से बिहार इस देश को सामाजिक और आर्थिक न्याय की राह दिखा रहा है।महात्मा गांधी जी की तपस्या बिहार के चंपारण में शुरू हुई थी। BJP के लोग आपका ध्यान इधर-उधर भटकाते हैं, क्योंकि वे नहीं चाहते कि आप जरूरी मुद्दों पर बात करें।समय आ गया है कि हिंदुस्तान का एक ‘एक्स-रे’ किया जाए, ताकि पता चले कि इस देश में किसकी कितनी आबादी है।लोगों की गिनती हो जाए। यह पता चले कि देश में किस वर्ग के कितने लोग हैं। देश में कितने गरीब और कितने अमीर हैं। यही सामाजिक न्याय का पहला कदम है।

10 किलो मखाना अमेरिका में 1.5 लाख रुपए का बिकेगा’

बिहार के मखाने को यहां के किसान अपना खून-पसीना देकर, घंटों पानी में बैठकर तैयार करते हैं। 10 किलो मखाना अमेरिका में 1.5 लाख रुपए का बिकेगा, लेकिन यहां हमारे किसानों को इसके लिए सिर्फ 2500 रुपए मिल रहे हैं।किसानों की मेहनत का पैसा किसानों के हाथ में नहीं जा रहा।इसी को आर्थिक अन्याय कहते हैं।

BJP-RSS की विचारधारा ने मणिपुर को जला दिया है

BJP देश में नफरत और हिंसा फैला रही है। वे चाहते हैं कि आप इसमें उलझे रहें और आर्थिक-सामाजिक न्याय की बात न करें।हमने मणिपुर से ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ शुरू की है। हमने यह यात्रा मणिपुर से इसलिए शुरू की क्योंकि BJP-RSS की विचारधारा ने मणिपुर को जला दिया है। मणिपुर में लोग मर रहे हैं, घर जलाए जा रहे हैं, लेकिन PM मोदी आज तक मणिपुर नहीं गए। अब यह यात्रा मणिपुर से बिहार आई है। हम यहां आपके मन की बात सुनना चाहते हैं।बिहार की जनता ने हमें जो प्यार और जनसमर्थन दिया है, उसके लिए मैं आपको धन्यवाद देना चाहता हूं।

Exit mobile version