DK News India

Pran Pratishtha: 22 जनवरी को पूरे देश के केंद्रीय कार्यालयों में छुट्टी का ऐलान, इतने बजे तक बंद रहेंगे सरकारी कार्यालय

IMG 20240118 180540 2IMG 20240118 180540 2

Ayodhya Ram Lala Pran Pratishtha: अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश में तैयारियां जोरो शोरों पर है। 22 जनवरी को होने वाले इस समारोह में पीएम मोदी सहित देश विदेश के 6000 से अधिक विशिष्ट अतिथी शामिल होंगे। वहीं अब प्राण प्रतिष्ठा को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। सरकार ने 22 जनवरी को पूरे देश में मौजूद केंद्र सरकार के कार्यालयों में आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की है।केंद्र सरकार ने 22 जनवरी को आधे दिन की छुट्टी का आदेश जारी कर दिया है।

दोपहर ढ़ाई बजे तक बंद रहेंगे सरकारी कार्यालय

केंद्र सरकार ने जारी किए गए पत्र में कहा है कि, कर्मचारियों की भारी भावना और उनके अनुरोध के कारण केंद्र सरकार ने आधे दिन की छुट्टी का ऐलान किया है।कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय के कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, देश भर के सभी केंद्रीय सरकारी कार्यालय, केंद्रीय संस्थान और केंद्रीय औद्योगिक प्रतिष्ठान दोपहर 02:30 बजे तक आधे दिन के लिए बंद रहेंगे।प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए भारत और विदेशों में मौजूद संगठनों और लोगों के समूहों द्वारा विभिन्न प्रकार के गतिविधियों की योजना बनाई गई है इसी को देखते हुए ये फैसला लिया गया है।

पूरे कार्यक्रम का होगा LIVE प्रसारण

वहीं पत्र में आगे बताया गया है कि, राष्ट्रीय प्रसारक दूरदर्शन ने पूरे कार्यक्रम के लाइव प्रसारण के लिए विस्तृत व्यवस्था की है, जिसे कई निजी टीवी चैनलों पर भी लाइव दिखाया जाएगा।भारत और विदेशों में सार्वजनिक स्थानों पर बड़ी स्क्रीन पर अयोध्या समारोह की लाइव स्क्रीनिंग की भी व्यवस्था की गई है।बता दें कि इससे पहले मॉरिसस ने भी अपने देश में आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की थी। इसके अलावा यूपी में भी स्कूल-कॉलेज में छुट्टी दी गई है।

Exit mobile version