DK News India

Sonia Gandhi letter: ‘राजनीतिक लाभ के लिए नफरत बढ़ाया जा रहा’, तीसरे चरण के चुनाव के बीच सोनिया गांधी ने जारी किया वीडियो मैसेज

SAVE 20240507 172342 jpgSAVE 20240507 172342 jpg

Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के चुनाव के बीच कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने वीडियो मैसेज जारी किया है। सोनिया गांधी का पत्र कांग्रेस पार्टी ने अपने सोशल मीडिया के जरिए शेयर किया गया है.सोनिया गांधी ने वीडियो में केंद्र की मोदी सरकार पर जोरदार निशाना साधा है। सोनिया गांधी ने कहा कि, आज देश के हर कोने में युवाओं को बेरोजगारी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं उन्होंने कांग्रेस पार्टी को वोट देने की अपील भी की है।

INDIA गठबंधन संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए समर्पित है

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने वीडियो मैसेज में कहा कि, “आज देश के हर कोने में युवाओं को बेरोजगारी का सामना करना पड़ रहा है, महिलाओं को अत्याचार का सामना करना पड़ रहा है, दलितों, आदिवासियों, पिछड़े वर्गों और अल्पसंख्यकों को भयानक भेदभाव का सामना करना पड़ रहा है। यह माहौल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की मंशा के कारण है । उनका ध्यान केवल किसी भी कीमत पर सत्ता हासिल करने पर है। उन्होंने राजनीतिक लाभ के लिए नफरत को बढ़ावा दिया है। कांग्रेस पार्टी और मैंने हमेशा सभी की प्रगति, वंचितों को न्याय और देश को मजबूत करने के लिए लड़ाई लड़ी है। कांग्रेस और INDIA गठबंधन संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए समर्पित है। सभी के उज्ज्वल भविष्य के लिए कांग्रेस को वोट दें और साथ मिलकर एक मजबूत भारत का निर्माण करें।”

Exit mobile version