DK News India

Temjen Imna Along: लड़कियों के बीच खड़े होकर बीजेपी नेता ने शेयर की तस्वीर, कहा- ‘वैसे तो मैं बड़ा सख्त लौंडा हूं, पर मैं यहां पिघल गया’

20230405 21530020230405 215300


Temjen Imna Along Viral Tweet: अपने मजेदार ट्वीट को लेकर पूरे देश में‌ अपनी अलग पहचाना  बना चुके, नागालैंड प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष और राज्य के शिक्षा मंत्री तेमजेन इम्ना अलॉन्ग एक बार फिर से अपने ट्वीट को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। तेमजेन कभी अपने शरीर का मजाक उड़ाते हुए ट्वीट करते हैं, तो कभी अपनी छोटी-छोटी आंखों के साथ फ़ोटो डालते हैं वहीं कई बार उन्होंने अपने मोटापे का भी मजाक बनाते हुए ट्वीट किया है। उनका हर ट्वीट पर लाखों लाइक्स मिलते हैं हजारों की संख्या में लोग कमेंट करते हैं। अब एक बार फिर से उन्होंने एक ऐसा फोटो शानदार कैप्शन के साथ ट्वीट कर दिया है, जिसकी चर्चा पुरे सोशल मीडिया पर ख़ूब हो रही है।


लड़कियों के बीच खड़े होकर पिघल गए BJP नेता
तेमजेन इम्ना ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसे देख आपकी हंसी छूट जाएगी। दरअसल, तस्वीर में वह लड़कियों के बीच अकेले खड़े नजर आ रहे हैं, उनके अगल बगल में 5 लड़कियां खड़ी हैं और सभी के होठों पर मुस्कुराहट नजर आ रहा है, बीच में खड़े तेमजेन भी काफी खुश नजर आ रहे हैं। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि, जिंदगी में हरदम हंसना जरूरी है। वैसे तो मैं बड़ा सख्त लौंडा हूं, पर मैं यहां पिघल गया। उनका यह पोस्ट ऑफ सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


यूजर्स ने पूछे मज़ेदार सवाल
वही जब तेमजेन इम्ना अलॉन्ग ट्विटर पर क्रिएटिव पोस्ट डालें और यूजर्स उस पर मजेदार सवाल ना करें, यह तो हो ही नहीं सकता। तो फिर एक बार उनके के इस मजेदार कैप्शन के साथ किए गए पोस्ट पर यूजर्स ने उनसे मजाकिया अंदाज में कई सवाल किया? एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, सख्त लौंडा को ढेरों शुभकामनाएं। वहीं दूसरे ने लिखा कि, स्माइल बड़ी चीज है। तीसरे ने लिखा, आंखें खुली है या बंद। कई लोगों ने कमेंट सेक्शन में पूछा, शादी वाली बात बनी की नहीं।

Exit mobile version