Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Akshay Kumar Gets Indian Passport: एक्टर अक्षय कुमार को मिली भारत की नागरिकता, अब तक कनाडा के नागरिक थे अक्षय


Akshay Kumar Gets Indian Citizenship: बॉलिवुड के चर्चित एक्टर अक्षय कुमार को भारतीय नागरिकता मिल गई है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उन्होंने ट्विट कर जानकारी दी।अक्षय कुमार ने ट्विटर पर लिखा कि, अब दिल और सिटिजनशिप दोनों हिंदुस्तानी है। बता दें कि अक्षय कुमार अभी तक कनाडा के नागरिक थे। कनाडा के नागरिक होने की वजह से अक्सर उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाता था। सोशल मीडिया पर उन्हें कनाडा कुमार बुलाते थे। आज स्वत्रंता दिवस के अवसर पर अक्षय कुमार हाथ में भारतीय नागरिकता वाले डॉक्यूमेंट के साथ फोटो शेयर किया है।

आप इंडिया में काम करते हो… नागरिकता दूसरे देश की

बता दें कि, बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अक्षय कुमार लगातार देशभक्ति और समाजिक फिल्म बनाते हैं। लेकिन कनाडा के पासपोर्ट होने की वजह से उन्हें खूब ट्रोल किया जाता है। लोगों का कहना था कि, आप इंडिया में काम करते हैं यहां आपकी कमाई होती है और भारत की नागरिक आपके पास नहीं है। आप दूसरे देश की नागरिकता रखते हैं। अपने नागरिकता विवाद पर अक्षय कई दफा सफाई देते हुए कहा था कि, उनका दिल हिंदुस्तानी है।

इस साल मिली थी कनाडा की नागरिकता

अक्षय कुमार को साल 2011 में कनाडाई संघीय चुनाव के बाद वहां की कंजरवेटिव सरकार द्वारा कनाडा की नागरिकता दी थी। वहीं उनकी नागरिकता को लेकर देश में लगातार हो रहे विवाद को देखते हुए अक्षय कुमार ने साल 2019 में फैसला किया कि वह पुनः भारत की नागरिकता वापस लेंगे। इसी कड़ी में खिलाड़ी कुमार ने दिसंबर 2019 से ही नागरिकता लेने की प्रक्रिया में लग गए थे। वहीं एक लंबी प्रक्रिया के बाद अक्षय कुमार को भारत का पासपोर्ट मिला।

सोशल मीडिया पर लगा बधाईयों का तांता

इस खबर के बाद अब अक्षय कुमार के फैन बेहद खुश नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफार्म के माध्यम से लोग उन्हें पुनः भारत के नागरिक बनने पर बधाई दे रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूज़र ने लिखा, ‘अक्षय कुमार भारत का हीरा है।’ वहीं एक अन्य सोशल मीडिया यूज़र ने लिखा, ‘स्वतंत्रता दिवस के दिन अक्षय कुमार ने जो खुशी दी इसके लिए उन्हें बधाई।’

Sumit Jha
Sumit Jha
Sumit Jha is full time content writer in DK News India, He give his thoughts on politics, viral news, business news and many more topics

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles